सहरसा, फरवरी 18 -- सत्तरकटैया, एक संवाददाता। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा व शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार-झारखंड प्रभारी स्वामी यादवेंद्रानंद एवं वाईपीएसएस संयोजक स्वामी सुकर्मानंद ने किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडित गणेश जी ने 21 सौ कलश यात्रियों को विधिवत विदा किया। कलश यात्रा कथा स्थल से निकलकर कटैया, पदमपुर, खोनहा, खादीपुर, सत्तर एवं पंचगछिया स्टेशन होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। यात्रा में हजारों श्रद्धालु पैदल शामिल हुए। आकर्षक रथ, बैंड-बाजे, भजन-कीर्तन मंडली और झारखंड के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने नींबू पानी व शरबत से कलश यात्रियों का स्वागत किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.