गिरडीह, दिसम्बर 24 -- गिरिडीह। श्री श्याम सेवा मंडल गिरिडीह के तत्वावधान में श्री श्याम मंदिर गिरिडीह में 28 दिसंबर से 3 जनवरी 2026 तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में जयपुर से पधारे प्रख्यात कथा वाचक आचार्य श्री राधेश गौतम जी प्रतिदिन अपराह्न 3:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन के संबंध में श्याम सेवा मंडल गिरिडीह के अध्यक्ष बांके बिहारी शर्मा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करने वाला दिव्य माध्यम है। भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति के अंतर्मन में संस्कारों का विकास होता है और समाज में सकारात्मक सोच, सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है। उन्होंने ...