चतरा, जनवरी 27 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के बाईपास रोड लिपदा नगवा मोड़ के समीप देवरिया चौक के पास सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ हो गया है। यह यज्ञ 26 जनवरी से 1 फरवरी तक चलेगा। यज्ञ में यजमान की भूमिका बबलू दुबे, मनदीप तिवारी, मनीष तिवारी सहित अन्य लोग निभा रहे हैं। यह यज्ञ बैकुंठ नाथ स्वामी के नेतृत्व में किया जा रहा है। यज्ञ में प्रतिदिन संध्या में प्रवचन होगा। प्रवचन के लिए हरिद्वार से प्रवचनकर्ता को बुलाया गया है, जिसमें हरिद्वार के बैकुंठ नाथ स्वामी जी और स्थानीय पुजारी विनोद कुमार मिश्रा शामिल हैं। यज्ञ को लेकर यज्ञ कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें पंकज दुबे, अध्यक्ष शिवनाथ तिवारी, सचिव प्रदीप कुमार चंद्रवंशी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा यज्ञ व्यवस्था कमेटी में कृष्ण कुमार दुबे, सुनील स...