दुमका, मार्च 24 -- मसलिया, प्रतिनिधि। श्री 108 श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर रविवार को मसलिया प्रखंड के कुसुमघाटा गांव में रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में 131 कुँवारी कन्याओं ने सिर पर कलश और माथे पर 'राधे-राधे लिखी पट्टी धारण कर कलश शोभा यात्रा निकली। श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा कुसुमघाटा पंचायत भवन डांगल कथा स्थल से गोराई टोला होते हुए दुमदुमी नूनबिल नदी घाट पहुंची, जहां वृंदावन धाम से पधारे पंडितों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ जलभराई अनुष्ठान संपन्न कराया गया। भक्तिभाव से ओतप्रोत इस आयोजन में ग्रामीणों सहित दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन वृंदावन धाम के प्रख्यात कथावाचक श्री शील राधाविनोद गोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.