दुमका, मार्च 18 -- दलाही। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुमरो में आगामी 23 मार्च से होने वाली साथ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की तैयारी अंतिम चरण पर है। अयोजक कृष्णा झा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 मार्च बुधवार प्रातः 8 बजे पिंडारी स्थित तालाब की पवित्र जल पंडित के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 108 कलशों भर कर जय घोष लगते हुए कथा स्थल गुमरो में स्थापित किया जाएगा। तत्पश्चात 24 मार्च से 30 मार्च सात दिनों तक रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक कथावाचक पश्चिम बंगाल के नवदीप निवासी आलोक शास्त्री महाराज श्रोताओं को कथा का रसपान कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.