पूर्णिया, फरवरी 10 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। भोगा करियात पंचायत के भटगामा हाट में सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस वृंदावन से आए कथावाचक आचार्य कमलेश्वर द्विवेदी उर्फ प्रेमजी ने भगवान शिव की महिमा और शिव-तत्व पर प्रकाश डाला। कथा स्थल हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। आयोजन समिति ने बताया कि 14 फरवरी को नवनिर्मित शिव मंदिर का उद्घाटन तथा 15 फरवरी को शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा व भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...