शामली, मार्च 26 -- शहर के आरके पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों को समाजोपयोगी विषयों पर जागरूक करना था। विशेष रूप से सातवें दिन स्वयंसेवकों ने उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जिससे उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई। इस जानकारी के आधार पर वे अपने क्षेत्र में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रेरित हुए। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर सत्येंद्र पाल व डा. सत्येंद्र आर्य ने बताया कि कैसे राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्र अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं। उन्होंने योग और ध्यान के महत्व पर प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.