मुरादाबाद, फरवरी 14 -- गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई का शुक्रवार से सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हुआ। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. चारू मेहरोत्रा द्वारा किया गया। स्वयं सेविकाओं ने छोटी-छोटी टोली बनाकर गोद ली बस्ती का पूर्ण सर्वे किया। बस्ती में छोटे-छोटे बच्चे परिवार में चलती समस्याओं के कारण पढ़ाई छोड़कर मजदूरी करने लगते हैं। प्राचार्य ने स्वयं सेविकाओं के साथ मिलकर समस्याओं का निवारण करने का बस्ती के लोगों को आश्वासन दिया। दूसरे सत्र में महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया गया। इसमें प्राचार्य ने संबोधित करते हुए कहा महिला सशक्तिकरण के पांच बिंदु महत्वपूर्ण है जिसमें महिलाओं की आत्मरक्षा की भावना सबसे महत्वपूर्ण है। वहीं, मुख्य अतिथि नरगिस एसआई के नेतृत्व में एंट्री रोमियो की टीम ने स्वयं सेविकाओं को महिला...