चतरा, जनवरी 13 -- चतरा, संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत दारियातू पंचायत के कमात गांव में आगामी 08 मई से सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन होगा। यज्ञ आहुत करने को लेकर शिव मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता गांव के सीताराम सिंह ने की। बैठक में बनारस के आचार्य व गांव के पुजारी दुलार पांडेय के संयुक्त सहमति के उपरांत 14 मई 2026 को शिव मंदिर में शिवलिंग की विधिवत प्रतिष्ठा करने का निर्णय लिया गया। इस निमित्त 08 मई 2026 से कलश यात्रा के साथ विधिवत रूप से सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ आहुत करने का निर्णय हुआ। इतना ही नहीं विधिवत रूप से यज्ञ आहुत करने को लेकर यज्ञ कमेटी का भी गठन ग्रामीणों के उपस्थिति में सर्वसम्मिति से की गई। नवगठित कमेटी यज्ञ से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय समय-समय पर स्वविवेक से लेगी। कमेटी का अध्यक्ष सत्येंद्र ...