बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- सात दिवसीय योग शिविर में लोग कर रहे योगाभ्यास शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा शहर की माहुरी धर्मशाला में गुजरात से आए योग गुरु नीलेश जी लाड द्वारा सात दिवसीय योग शिविर कार्यक्रम शुरू किया गया है। योगासन, प्राणायाम, ध्यान के साथ ज्ञान भजन के माध्यम से सकारात्मक संचार लोगों में पैदा किया जा रहा है। खासकर सुदर्शन क्रिया पर उनके द्वारा विशेष फोकस किया जा रहा है। कुंदन कुमार, सुभाष बरनवाल, दीपक कुमार कौशिक ,कविता कुमारी, अनिरुद्ध प्रसाद, सूरज कुमार, सतेन्द्र कुमार आदि 50 से अधिक लोग शिविर में भाग ले रहे हैं। गुरु नीलेश जी लाड ने बताया कि योग करने से शरीर स्वस्थ और प्राणयाम करने से शरीर में एक प्राण ऊर्जा का संचार होता है। जबकिई ध्यान करने से मन में शांति की अनुभूति होती है। योग करेंगे तो शरीर...