मुंगेर, जनवरी 20 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। कटियारी पंचायत स्थित पतघाघर गांव में युवा शक्ति संगठन की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ जदयू नेता ई.रोहित कुमार चौधरी ने सोमवार को किया। वृंदावन से आई कथा वाचिका श्रेयांशी पाण्डेय ने समुद्र मंथन की कथा सुनाते कहा कि लक्ष्य बड़ा हो तो सहयोग की जरूरत होती है। एक बार महर्षि दुर्वासा के श्राप से स्वर्ग ऐश्वर्य, धन और वैभव से हीन हो गया। दैत्य ने छल से तीनों लोकों एवं 14 भुवन अपने कब्जे में ले लिया। पृथ्वी पर हाहाकार मच गया। सभी देवता भगवान विष्णु के पास गये। भगवान विष्णु ने उन्हें असुरों के साथ मिलकर समुद्र मंथन करने का उपाय बताया। उन्होंने कहा कि समुद्र मंथन से अमृत निकलेगा, जिसे ग्रहण कर तुम अमर हो जाओगे। यह बात जब देवताओं ने असुरों के राजा बलि को बताया तो वह भी समुद्र मंथन ...