मुंगेर, मार्च 18 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर प्रखंड के बिहमा पंचायत अंतर्गत देवगांव विषहरी मंदिर परिसर में सोमवार से शुरू हुए श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा महाज्ञान यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। तारेश्वरनाथ उल्टा स्थान महादेव मंदिर से निकाली गई कलश शोभायात्रा में 351 महिलाएं भाग ली। तारापुर-देवघर मार्ग से होते हुए कलशयात्रा कथा स्थल पहंुची। कलश यात्रा में राजद के प्रदेश सचिव जितेंद्र कुशवाहा, जदयू नेता पुरूषोत्तम कुमार सिंह, उमेश सिंह, बाल कुमार सिंह, अमित कुमार, प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, विलास रजक, लक्ष्मण रजक, जागो मंडल, राकेश कुमार, मोहन कुमार आदि शामिल थे। 17 मार्च से 23 मार्च तक चलने वाले भागवत कथा में वृंदावन से पधारे स्वामी भागवत शरण प्रवचन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.