अल्मोड़ा, जनवरी 21 -- डायट में डीएलएड प्रशिक्षार्थियों का सात दिवसीय स्काउट और गाइड कैप्टन का बेसिक प्रशिक्षण शुरू हुआ। शुभारंभ प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट राम सिंह नेगी, गाइड रेवती बिष्ट, प्राचार्य ललित मोहन पाण्डे ने किया। इस दौरान नियम प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, सिद्धांत, दिशा ज्ञान, आपदा प्रबंधन आदि की जानकारी दी। यह जिला प्रशिक्षण आयुक्त जगन्नाथ गोस्वामी, राजेंद्र खड़ायत, शेर राम टम्टा, पूरन चंद्र पाण्डे, पंकज कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...