जौनपुर, दिसम्बर 7 -- जफराबाद। क्षेत्र के उमानाथ सिंह हायर सेकंडरी स्कूल महरूपुर में सात दिवसीय नवरंग कल्चर एक्टिविटी और खेलकूद कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता में लोवर केजी से इंटर के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनमें से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को प्रबन्धक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने मेडल देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व स्कूल की छात्रा सौम्या ग्रुप, ध्रुवी एवं वत्सला ग्रुप, अदिति ग्रुप, इशिका ग्रुप, स्नेहा ग्रुप तथा आस्था ग्रुप ने आज के बदलते माहौल को लेकर विभिन्न नाटक प्रस्तुत कर मौजूद लोगों को जागरूक किया। प्रबन्धक ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के अंदर स्फूर्ति, मजबूती के अलावा एक स्वच्छ प्रतिस्पर्धा को जन्म देता है। इससे बच्चों को मानसिक मजबूती भी मिलती है। प्रधानाचार्य डॉ.ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.