शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- आर्य महिला डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन मां सरस्वती के समक्ष दीपप्रज्ज्वलन और मल्यार्पण के साथ किया गया। स्वयंसेविकाओं ने गणेश वंदना और लक्ष्य गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्या प्रो रूपांशु माला ने आशीर्वचन देकर स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन किया। डॉ रानू दुबे एवं ऋतु शर्मा के निर्देशन में युवाओं को समाज सेवा और कौशल विकास के महत्व पर जागरूक किया गया। शालिनी श्रीवास्तव, संध्या भारती, सुधा पाण्डेय एवं सुधीर ने विशेष सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...