लखीसराय, मार्च 23 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर राज्य सहित स्थानीय जिला में शत-प्रतिशत एचआईवी एड्स संक्रमित मरीज को उनके बीमारी के वर्तमान स्थिति की जानकारी के लिए सात दिवसीय विशेष एचआईवी स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। 18 से 25 मार्च तक आयोजित विशेष स्क्रीनिंग के दौरान सूर्यगढ़ा प्रखंड के गांव में 14 वर्षीय किशोरी के संक्रमित होने की पुष्टि भी हुई है। एचआईवी संक्रमित किशोरी के पुष्टि के बाद स्थानीय ग्रामीण समेत एचआईवी एड्स बचाव नियंत्रण इकाई सकते में आ गई है। एचआईवी एड्स बचाओ इकाई पदाधिकारी डॉ जेके लाल एवं डीपीएम अरविंद कुमार राय ने बताया कि पीड़ित किशोरी को तत्काल एचआईवी एड्स से संबंधित अन्य जांच एवं इलाज की प्रक्रिया में विभाग जुट गया है। उन्होंने बताया कि जिले के कुल सात गांव का चयन विशेष एचआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.