सीतापुर, फरवरी 10 -- महमूदाबाद, संवाददाता। लहरपुर में सात दिन से लापता युवक का शव मंगलवार को महमूदाबाद के सिहारूखेड़ा के पास शारदा सहायक नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया है। लहरपुर के जोशी टोला निवासी राज जोशी (23) का शव मंगलवार की दोपहर राज का शव महमूदाबाद के सिहारूखेड़ा पुल के पास शारदा सहायक नहर में उतराता मिला। शव देख हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखारों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर जांच पड़ताल की। शव की शिनाख्त लहरपुर जोशी टोला निवासी राज जोशी के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक महमूदाबाद व लहरपुर ने मौके पर जांच-पड़ताल की। परिवार वालों के मुताबिक राज जोशी चार फरवरी को बिना बताए घर से कहीं चले गए थे। उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आग...