प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक समस्या का सात दिन के अंदर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कर शिकायत कर्ता को सूचना दी जाएगी। परिषदीय स्कूल का शौचालय गंदा मिलने और कक्ष में रोशनी की उपलब्धता नहीं मिलने पर बीईओ को फटकार लगाते हुए सुधार का निर्देश दिया। विकास खण्ड सदर की ग्राम पंचायत भुवालपुरडोमी में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने ग्रामवासियों को शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सीडीओ ने चौपाल में तीन बच्चों का अन्नप्रासन्न संस्कार और तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/स्वीकृति पत्र, लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र व स्वयं सहायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.