बरेली, अक्टूबर 6 -- बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की रामगंगानगर आवासीय योजना के व्योम खंड में पीएम आवास योजना के अंतर्गत आवंटित मकानों को लेकर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। किश्तों का भुगतान न करने वाले 25 आवंटियों को अंतिम चेतावनी जारी कर दी गई है। सात दिन में बकाया राशि जमा न करने पर उनके मकान आवंटन निरस्त कर दिए जाएंगे और ये मकान अन्य पात्र आवेदकों को आवंटित कर दिए जाएंगे। बीडीए उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन का कहना है कि व्योम खंड में जिन लोगों को मकान आवंटित किए गए थे, उन्हें 60 मासिक किश्तों या एकमुश्त राशि जमा करने का विकल्प दिया गया था। इसके बावजूद आवंटियों ने अब तक केवल पंजीकरण राशि ही जमा की है, शेष धनराशि का भुगतान नहीं किया गया। प्राधिकरण द्वारा कई बार नोटिस भेजे गए और व्यक्तिगत रूप से फोन कॉल भी किए गए, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। अब अंति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.