देवघर, मार्च 18 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना के बिलासी मोहल्ला निवासी सुनिल कुमार मिश्रा ने 10 मार्च को नगर थाना में आवेदन देकर 72 वर्षीय मां सुधा देवी की गुमशुदगी का शिकायत दर्ज कराया है। आवेदन देने में 7 दिन बीत जाने के बाद पुलिस अबतक उस महिला के बारे में पता नहीं कर पायी है। ऐसे में महिला के परिजन परेशान है। उसके द्वारा थाना में दिए आवेदन में जिक्र है कि 10 मार्च सुबह 10:30 बजे मां मंदिर गई थी । उसके बाद अबतक घर नहीं लौटी है। सोमवार को वह पुलिस से मिल कर मां की खोजबीन करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.