रांची, जुलाई 17 -- कर्रा, प्रतिनिधि। खूंटी जिला के कर्रा प्रखंड अंतर्गत सिलाफारी गांव में गुरुवार को 63 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। गांव में बीते एक सप्ताह से ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या की जानकारी ग्रामीणों ने खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा और झामुमो जिलाध्यक्ष को दी थी। तत्पश्चात दोनों नेताओं के प्रयास से बिजली विभाग द्वारा नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया। उद्घाटन समारोह में झामुमो जिला सचिव सुशील पहान, केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, जिला प्रवक्ता तौकीर आलम, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल केशरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शेख फिरोज सहित वीरेंद्र सिंह, विनोद उरांव, सुजीत, अशोक, सुनील,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.