हाथरस, जनवरी 8 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। तिलक सनातन संस्कृति की परंपरा है हमारा तिलक हमारा स्वाभिमान है। इस पर आंच आई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सनातन पर भी चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आशीष शर्मा के तिलक पर टिप्पणी करने के 3 महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है। 7 दिन के अंदर अगर कार्रवाई नहीं की गई तो विश्वविद्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में प्रदेश के ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ-साथ संत समाज के लोग भी शामिल होंगे। उक्त बातें राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने विश्वविद्यालय की कुलपति को पत्र लिखकर अल्टीमेटम दिया है। उन्होने कहा है कि 7 दिन के अंदर तिलक पर ...