प्रयागराज, मार्च 3 -- प्रयागराज। महाकुम्भ के बाद शहर में विशेष सफाई अभियान सात दिन चलेगा। पहले 15 दिन के लिए विशेष सफाई योजना बनाई गई थी। नगर निगम ने 15 दिन का काम सात दिन में पूरा करने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत महाकुम्भ में बनाई गई अस्थायी 78 पार्किंग, होल्डिंग एरिया में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इन्हीं इलाकों में फॉगिंग भी कराई जा रही है। एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। शहर को जोड़ने वाले सभी राजमार्गों की भी सफाई कराई जा रही है। सात दिन तक यह अभियान निरंतर चलेगा। अभियान में 10 हजार सफाई मित्र और 500 उपकरण और वाहन लगाए गए हैं। अपर नगर आयुक्त व स्वास्थ्य प्रभारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि वैसे तो यह अभियान 15 दिन का है, लेकिन नगर निगम ने इसे सात दिन में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.