मुंगेर, फरवरी 25 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र के नोनाजी पंचायत अंतर्गत देवघरा के समीप मंगलवार की सुबह सड़क किनारे झाड़ी से एक युवक का शव बरामद हुआ। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर टेटियाबंबर थाना की पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया शव 5 से 7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। शव की शिनाख्त परिजनों ने की। मृतक संग्रामपुर वार्ड संख्या 9 निवासी 32 वर्षीय कारू यादव पिता गिरीश यादव था। कारू यादव की मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने ने पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर भेज दिया। परजिन ने बताया कि, कारू यादव 17 फरवरी को घर से देवघरा मेला देखने निकला था, इसके बाद वापस नहीं लौटा। खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं...