छपरा, अप्रैल 22 -- दरियापुर। विगत सात दिनों से गायब एक अधेड़ का शव स्थानीय पुलिस ने रेल पहिया कारखाना के पास से बरामद किया है।शव की पहचान परसा थाना क्षेत्र के बनौता गांव के 57 वर्षीय काशीनाथ सिंह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि रेल पहिया कारखाने के पास सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस उसे उठा कर थाने पर लाई। थानाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि शव मकेर पुलिस को सौंप दिया गया है। मृतक मानसिक रूप से हल्का विक्षिप्त था। छह दिनों पूर्व वह अचानक घर से लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी परिजनों ने मकेर थाने में दर्ज कराई थी। लू लगने से मौत की संभावना व्यक्त की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...