गोपालगंज, फरवरी 12 -- कुचायकोट। एक संवाददाता यूपी-बिहार सीमा पर स्थित बालथरी चेकपोस्ट पर परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष सघन जांच अभियान का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। बीते सात दिनों में विभाग को लगभग पांच करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया है। यह राशि मालवाहक एवं यात्री वाहनों की कड़ी जांच, कर वसूली, ओवरलोडिंग पर कार्रवाई व नियम उल्लंघन के मामलों में लगाए गए जुर्माने से हासिल हुई है। चेकपोस्ट पर 24 घंटे शिफ्टवार अधिकारियों व कर्मियों की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आवागमन करने वाले वाहनों के परमिट, ई-वे बिल, फिटनेस, टैक्स अदायगी और लोड की जांच तकनीकी संसाधनों की मदद से की जा रही है। अभियान के दौरान कई ऐसे वाहन पकड़े गए जिनके दस्तावेज अधूरे थे या कर बकाया था। मौके पर ही बकाया राशि की वसूली और ओवरलोड वाहनों पर भारी ...