पूर्णिया, मार्च 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिछले एक सप्ताह में शहर के तीन थाना क्षेत्रों में दहेज हत्या के तीन मामले दर्ज किए गए। तीनों में समानता रही कि दहेज की बलि चढ़ी तीनों नवविवाहिता की मौत दम घुटने से हुई है। हालांकि इस मामले में अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है। जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। परन्तु परिजनों की मानें तो दहेज लोभियों ने तीनों की हत्या गला घोंट कर की है। तीनों में से किसी भी मामले में आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। सदर वन एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि मामलों में एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान जारी है। -: चार साल के साथ के बाद उतारा मौत के घाट: -सात दिन पहले सहायक खजांची थाना के सज्जाद कॉलनी में रूमा परवीन की हत्या कर उसके ससुराल वाले फरार हो गए। रूमा की शादी चार साल पहले शहजादा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.