बलिया, दिसम्बर 3 -- बलिया, हिन्दुस्तान संवाद। यू-डायस पोर्टल के माध्यम से ऑटोमेटेड परमानेन्ट एकेडमिक एकाउन्ट रजिस्ट्री 'अपार' आईडी सृजन को लेकर बीएसए मनीष कुमार सिंह ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं। सभी प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों के नाम से जारी पत्र में बीएसए ने महानिदेशक के पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि जनपद में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा और अन्य सभी विद्यालय एक विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक कर सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावक और माता-पिता से अनिवार्यतः लिखित सहमति लेते हुए सभी छात्र-छात्राओं की अपार आईडी सात दिनों के अन्दर बनाना सुनिश्चित करें। शासन के इस महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्य के प्रति किसी भी विद्यालय द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो सम्बन्धि...