पूर्णिया, फरवरी 21 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र की हांसी बेगमपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन में सांपा नहर पुल से विशनपुर नहर पुल को जोड़ने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क आज भी कच्ची है। आजादी के 75 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस महत्वपूर्ण सड़क का पक्कीकरण नहीं हो सका है, जिससे लगभग 700 परिवारों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क इलाके की जीवनरेखा है। इसी मार्ग से लोग बाजार, अस्पताल, विद्यालय और प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचते हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर घुटने तक कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है और लोग अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। बाइक और साइकिल चालकों के लिए यह रास्ता जोखिम भरा बन जाता है। वहीं गर्मी के मौसम में धूल इतनी उड़ती है कि राहगीरों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.