कोडरमा, जनवरी 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। ठंड के सीजन में झुमरीतिलैया से लेकर कोडरमा शहर का बाजार तरह-तरह की सागों की खूशबू से महक रहा है। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों के सब्जी बाजार तरह-तरह के साग बिक रहे हैं। इस वक्त करीब सात प्रमुख साग बिक रहे हैं। पालक, लाल,चना, सरसों, बथुआ, खेसारी व मेथी के साग की खूब बिक्री हो रही है। झुमरीतिलैया के झंडा चौक के पास के बाजार, जवाहर टॉकिज के सामने के बाजार, डेली मार्केट के अलावा कोडरमा बाजार सहित अन्य सब्जी बाजार में हरी सब्जियों के साथ साग की मांग बढ़ी हुई है। सबसे ज्यादा पालक व लाल साग की बिक्री है। इसके बाद चना, सरसों व खेसारी की है। खुदरा बाजार में कुछ साग 20 तो कुछ 60 रुपए किलो भी बिक रहे हैं। सरसों, लाल 30 तो पालक 20 रुपए, चना व खेसारी 50 से 60 व बथुआ 30 से 40 रुपए प्रतिकिलो बिक रहे हैं। वैसे सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.