इटावा औरैया, दिसम्बर 17 -- इटावा। सर्दी के तीखे तेवरों से निजात नहीं मिल रही है। बुधवार को भी सुबह कोहरा छाया रहा और ठंडी हवा भी चल रही थी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा, जिसके कारण सर्दी से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री रहा। सुबह जब लोगों की आंख खुली तो कोहरा था हालांकि बुधवार को सुबह 7 बजे ही सूर्यदेव के दर्शन हो गए। दोपहर में धूप से कुछ राहत मिली लेकिन शाम होते ही सर्दी के तीखे तेवर फिर परेशान करने लगे। रात को मुख्य चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव भी जलाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.