पटना, अगस्त 5 -- राज्य के सात जिलों में बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं उत्तर एवं पूर्वी भाग के जिलों के कुछ स्थानों पर ठनका व बिजली गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, बांका और जमुई जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि उत्तर बिहार के भी कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की बारिश होगी। मंगलवार को राज्य के 10 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान मधेपुरा में सबसे अधिक 17.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम में गिरावट आई। प्रदेश के अधिकतम तापमान में 6.2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। राज्य का सबसे अधिक तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस गोपाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.