कौशाम्बी, जनवरी 4 -- महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने, आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता के दृष्टिगत सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा सात जनवरी को जिले में जनसुनवाई करेंगे। पूर्वान्ह 11 बजे विकास भवन स्थित सरस हाल पहुंचकर महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामले यथा दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, कन्या भ्रूण गर्भपात, बाल विवाह एवं एसिड एटैक आदि से सम्बन्धित विभिन्न अपराधों की जनसुनवाई करते हुए त्वरित न्याय सम्बंधित अधिकारियों से पीड़ितों को दिलायेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...