बिजनौर, दिसम्बर 26 -- सहायक चीनी आयुक्त बृजेश कुमार लगातार चीनी मिलों और क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने 410 निरीक्षण किए, जिनमें करीब 16 अनियमितता मिलने पर सात चीनी मिलों पर 1.63 लाख का जुर्माना लगाया है। घटतौली से लेकर अन्य लापरवाही निरीक्षण में सामने आई है। गन्ना सीजन शुरू होने से अब तक सहायक चीनी आयुक्त बृजेश कुमार ने चीनी मिलों के गेट और क्रय केन्द्रों के करीब 410 निरीक्षण किए। निरीक्षण में उन्होंने 16 अनियमितता पकड़ी। 2 गम्भीर और 14 सामान्य प्रकार की अनियमितता मिली। जिस पर उन्होंने जिले की सात चीनी मिलों पर करीब 1 लाख 63 हजार का जुर्माना लगाया है। साथ ही चेताया है कि अगर घटतौली मिली तो एफआईआर दर्ज कराई जाएंगी। इतना ही नहीं सहायक चीनी आयुक्त ने निरीक्षण में अनियमिताएं मिलने पर चीनी मिल के अध्यासी और तौल लिपिक को कारण बत...