बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- रेलवे रोड निवासी आनंद सिंह ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति चालू नहीं होने लोगों को मालूम हुआ कि टैना गांव, मैना मौजपुर, ईजु मौजपुर, अरनिया मंसूरपुर गांव और प्रसादी नगर, विमला नगर, बापू नगर, शिव कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, रेलवे रोड व मानसिंह नगर में आपूर्ति ठप थी। लोगों ने इसके बाद पावर कारपोरेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क किया, जिन्होंने जानकारी दी कि खुर्जा जेवर रोड पर 33 केवी बिजली लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके चलते रविवार को शटडाउन लिया गया। अघोषित कटौती के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे के बाद आपूर्ति चालू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...