मोतिहारी, नवम्बर 23 -- केसरिया। सतरघाट पुल के नीचे रविवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बरामद शव संग्रामपुर वार्ड संख्या 2 के धर्मेंद्र कुमार सहनी(32) का था। बताया जाता है कि धर्मेंद्र तीन दिन पहले सुन्दरापुर स्थित अपने ससुराल साली की शादी में आया था। रविवार की सुबह उसका शव सतरघाट पुल के नीचे देखा गया। पुलिस को सूचना के बावजूद थाना सीमा विवाद में करीब 7 घंटे तक शव घटनास्थल पर पड़ा रहा।केसरिया व बिजधरी थाना की पुलिस एक दूसरे के थाना क्षेत्र का होने का हवाला देती रही। जिसके बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। करीब साढ़े तीन बजे परिजन व ग्रामीण सतरघाट पुल पर सड़क जाम कर शव उठाने की मांग पर अड़ गए। जिसके बाद पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस नींद से जगी।बिजधरी थानाध्यक्ष विकास आनंद, एसआई ...