गाज़ियाबाद, जनवरी 28 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिले के सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। ये खिलाड़ी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 31 जनवरी से चार फरवरी तक 35वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक-बालिका प्रतियोगिता आयोजित होगी। सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल नंदग्राम में खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से हुए ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। ट्रायल में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयनकर्ता राधेश्याम यादव, प्रमोद कुमार और विनय जायसवाल ने खिलाड़ियों का चयन किया। ट्रायल के इंचार्ज कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि बालिका टीम में आरोही और अंशु को शामिल किया गया है। वहीं बालक टीम में ईशान, ध्रुव, तनिष्क चौधरी, देव कुमार और युवराज को श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.