उरई, फरवरी 5 -- जालौन। नगर में अंतर्जनपदीय स्तर पर आयोजित होने वाली जालौन प्रीमियर लीग टी-20 कप के तीसरे सीजन का शुभारंभ सात फरवरी को होने वाले से पुखरायां और अजीतमल के बीच मुकाबले से होगा। टूर्नामेंट को लेकर मैदान पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर में जालौन प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन की शुरूआत सात फरवरी से हो रही है। यह टूर्नामेंट छत्रसाल मैदान पर खेला जाएगा। जिसमें जनपद ही नहीं बल्कि अन्य जनपदों की टीमें भी हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट में दातार क्लब परवई झांसी, पुलिस लाइन कानपुर, प्रधान इलेवन जालौन, प्रभाकर एकेडमी उरई, सागर इलेवन कोंच, डायमंड एकेडमी औरैया, एसएस क्रिकेट क्लब अजीतमल, कंचन क्रिकेट क्लब लखनऊ, अलजेरिया क्लब दिल्ली, विपिन पटेल भिटारा दिल्ली बॉयज, ओसीसी उरई, कालपी, रायबरेली, पुरखरायां और नोएडा इलेवन, ऑल स्टार इलेवन झांसी...