शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शाहजहांपुर महानगर सात फरवरी 2026 को एक विशाल मैराथन दौड़ आयोजित करने जा रही है। इस दौड़ में महानगर के लगभग 500 विद्यार्थी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दौड़ आईटीआई कॉलेज, लोधीपुर से शुरू होकर कचहरी चौराहा में समाप्त होगी। समापन के बाद खिरनी बाग मैदान में मुख्य समारोह और पुरस्कार वितरण का आयोजन होगा। जिला संगठन मंत्री संदीप सागर ने कहा कि मैराथन युवाओं में अनुशासन और राष्ट्रवाद की भावना जगाने का माध्यम है। महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन के साथ समन्वय किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परिषद के कार्यकर्ता टोलियाँ बनाकर कॉलेजों में संपर्क कर रहे हैं। खिरनी बाग मैदान में होने वाले समापन समारोह में शहर के गणमान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.