रांची, सितम्बर 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। इसवर्ष भाद्र पद पूर्णिमा के साथ पितृपक्ष आरंभ होगा। इसके आरंभ होने के दिन ही पूर्ण चंद्रगहण का योग है। हालांकि, इसके सूतक से पूर्व पितृपक्ष के पहले दिन का अनुष्ठान पूर्ण हो जाएगा। इस दिन रविवार को लोग दिन के एक बजे से पहले अगस्तार्घदान के साथ पितृपक्ष के तर्पण का संकल्प लेंगे। पूर्णिमा के साथ पूरे 15 दिन पितरों को तर्पण दे सकेंगे। मृत्यु की तिथि के अनुसार पक्ष की खास तिथि को तर्पण दिया जाता है। इसमें कुश के बने उपकरणों से तिल के साथ पूर्वजों को जल का तर्पण दिया जाता है। इधर, गयाजी में पितृपक्ष मेला 6 से 21 सितंबर तक चलेगा। भारत में दृश्य खग्रास चंद्र ग्रहण आचार्य रामदेव पाण्डेय के अनुसार सात सितंबर, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रविवार को भारतीय समय अनुसार रात्रि 09:57 मिनट से प्रारंभ होकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.