जमशेदपुर, नवम्बर 5 -- जमशेदपुर। आद्रा के लाइन ब्लॉक के कारण 7 और 9 नवंबर को ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। इससे टाटानगर से गुजरने वाली झारग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 7 नवंबर को बोकारो तक चलेगी। वहीं, 9 नवंबर को बक्सर से टाटानगर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट से रवाना होगी। दोनों ट्रेनों के परिचालक स्थिति में फिर बदल करने से सैकड़ो यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। बताया जाता है कि, आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण विभिन्न मार्ग की ट्रेनों को भी रद्द करने के साथ परिचालन दूरी में कटौती करने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.