गिरडीह, जनवरी 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सात लोगों के विरुद्ध पचंबा थाना में बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में पचंबा थाना क्षेत्र के चमन चौक पेसरा बहियार निवासी समशेर अंसारी, पेसरा बहियार आजाद नगर निवासी इफ्तेखार अहमद, चैताडीह निवासी शहबाज आलम व मो असफाक, पेसरा बहियार निवासी लेख राज शर्मा, रिंकु दास व मो वसीम को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.