मऊ, फरवरी 4 -- मऊ। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव ने बताया कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी), आलिम (सीनियर सेकेण्डरी फारसी/अरबी) परीक्षा वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाएं 09 फरवरी से 14 फरवरी 2026 के मध्य जनपद के सात परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कराई जाएगी। परीक्षा में जनपद के कुल 3112 परीक्षार्थियों, जिसमें 1912 छात्र और 1200 छात्राएं शामिल होंगी। मदरसा बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले समस्त परीक्षार्थी मदरसा पोर्टल पर परीक्षा से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.