सीतामढ़ी, फरवरी 18 -- सीतामढ़ी। जिले के सात केन्द्रों पर मंगलवार को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरु हुई। पहली पाली में पहले दिन सभी केन्द्रों पर कुल 3903 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा संचालन व्यवस्था के लिए बोर्ड द्वारा नामित सीतामढ़ी व शिवहर जिला सिटी को-ऑडिनेटर आलोक कुमार ने पहले दिन की परीक्षा स्वच्छ व शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि पहले दिन 10वीं कक्षा के परीक्षार्थियों का मैथ व 12वीं कक्षा की बायोटेक्नोलॉजी व इंटरप्रेन्योरशिप विषयों की परीक्षा संचालित हुई। सिटी को-ऑडिनेटर श्री कुमार ने बताया कि सभी केन्द्राधीक्षकों को बोर्ड के गाइडलाइन से अवगत कराया जा चुका है। पहले दिन एनएस डीएवी पब्लिक स्कूल डुमरा केन्द्र पर 574 प...