जौनपुर, फरवरी 10 -- जौनपुर, संवाददाता। मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा-2026 की शुरूआत सोमवार को सात केंद्रों पर हुई। केंद्रों पर मुंशी-मौलवी तथा आलिम-कामिल-फाजिल की परीक्षाएं कराई गईं। पहले दिन बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। आंकड़ों के अनुसार प्रथम पाली मुंशी और मौलवी में कुल एक हजार 444 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से एक हजार 119 उपस्थित रहे, जबकि 325 अनुपस्थित पाए गए। उपस्थिति प्रतिशत 77.49 रहा। वहीं द्वितीय पाली (आलिम-कामिल-फाजिल) में कुल 330 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 297 ने परीक्षा दी और केवल 33 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति 90 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रवार स्थिति की बात करें तो केडी इंटर कॉलेज, खेतासराय में 340 परीक्षार्थियों में से 12 अनुपस्थित रहे। शाहदेव ऋषिकुल एजुक...