मऊ, फरवरी 8 -- मऊ, संवाददाता। जिले में उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं नौ फरवरी यानि सोमवार से सात परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी। परीक्षाएं 14 फरवरी तक चलेंगी। जनपद के मदरसों के 3112 परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने को प्रशासन ने तैयारी पूरी कर लिया है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की कड़ी निगरानी और स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में होगी। वहीं यूपी बोर्ड परीक्षा की भांति लाइव वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी। जिले में मदरसा शिक्षा परिषद से संबद्ध 88 मदरसे संचालित होते हैं। यहां पर सेकंडरी अरबी, सेकंडरी फारसी, सीनियर सेकंडरी, कामिल और फाजिल की शिक्षा दी जाती है। नौ फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा के लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 3112 परीक्षार्थी शामिल होकर परीक्षा देंगे।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.