कन्नौज, फरवरी 6 -- तालग्राम, संवाददाता। छदामीपुर्वा गांव में सात कुंतल भूसा चोरी के आरोप को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि भूसा वापस मांगने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के गांव छदामीपुर्वा निवासी अंजुल वर्मा पुत्र हरदयाल सिंह ने बताया कि वह अमोलर पीएचसी में कार्यरत हैं। शुक्रवार को ड्यूटी पर जाने के दौरान परिजन खेतों में काम करने गए थे। इसी बीच गांव के एक परिवार ने उनके दरवाजे पर रखा करीब सात कुंतल भूसा उठा लिया। जानकारी होने पर जब उन्होंने भूसा वापस करने को कहा तो आरोपितों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...