अमरोहा, जनवरी 21 -- हसनपुर। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी सात किसानों के नलकूपों के सामान पर सोमवार रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। जानकारी के मुताबिक चोरों ने गांव निवासी कुलदीप, राजीव कुमार, विक्रम सिंह, मुकेश कुमार, अरविंद, हरस्वरूप व चमन सिंह समेत सात किसानों के नलकूप के स्टाटर व केबिल आदि सामान चोरी कर लिया। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि तीन माह के भीतर नलकूप का सामान चोरी की यह तीसरी घटना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.