फिरोजाबाद, जनवरी 16 -- थाना मटसैना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। क्षेत्राधिकारी सदर तेजस त्रिपाठी, थानाध्यक्ष मटसैना विमलेश कुमार त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके बारे में पुलिस को पता चला था। पुलिस ने उसको रसीदपुर कनैटा की ओर जाने वाले सर्विस रोड से पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े अभियुक्त का नाम पंकज पुत्र कालीचरन बताया है। वह साकेत नगर बाह चौराहा फतेहाबाद थाना फतेहाबाद जनपद आगरा का रहने वाला है। अभियुक्त के पास से पुलिस ने 7 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये है। उसके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.