मोतिहारी, फरवरी 3 -- रामगढ़वा। पलानवा पुलिस ने सूचना पर सात किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि पलनवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने की है । थानाध्यक्ष ने बताया कि परसौना तपसी पंचायत अंतर्गत बबुईंया गांव में केशर-ए-हिन्द बांध से युवक गांजा लेकर जाने वाला है। गश्ती गाड़ी को भेजा गया। युवक को गांजा सहित गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान चोकट गद्दी के रूप में की गई। गिरफ्तार व्यक्ति को विधि सम्मत कार्रवाई कर मोतिहारी भेजने की तैयारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...